मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है ।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट होगी ।  

उत्तर भारत में कोहरे की शुरुआत के साथ, पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चल रही है। 

रात के समय नमी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। 

लेकिन देश के कुछ राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना है।  

दिल्ली में आज (सोमवार), 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 

27 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है।  अगले दो दिन में सुबह के वक्त आसमान में धुंध बढ़ सकती है और 

 पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब कैटेगरी में है।  

 राजधानी में बीते दिन रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 था। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।