RRR: “न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल” में एसएस राजामौली ने जीता “बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड”

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली आज की पहचान के मोहताज नहीं है। 

उनकी तीन फिल्में बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न, RRR भारत की सबसे कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। 

उनकी लास्ट रिलीज फिल्म RRR को भारत के साथ विभिन्न देशों में दर्शको का प्यार मिल रहा है।  

फिल्म को वेस्टर्न कंट्री से काफी प्यार मिल रहा है। वहां के फिल्म क्रिटिक्स से लेकर एक्टर और निर्देशकों ने फिल्म की प्रशंसा की है। 

शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 

आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पहली जीत दर्ज की है। एसएस राजामौली ने आरआरआर फिल्म के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता है। 

Read More