Richa Chadha Ali Fazal Wedding : जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है ऋचा चड्ढा और अली फजल

बॉलीवुड के कई सितारें शादी के बंधन में बंध चुके है तो गुड्डू भईया उर्फ अली फजल और ऋचा चड्ढा कैसे पीछे रह सकते है।  

जी हां आपने सही सुना बॉलीवुड के सबसे चर्चित हॉट कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा भी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 

9 साल तक रिलेशन में रहने के बाद अब दोनों ने फाइनली शादी करने का फैसला ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसकी जानकारी दोनों ने खुद दी है  

साथ ही शादी की ऑफिशियल डेट भी जारी कर दी है। 

बता दें कि साल 2022 की 4 अक्टूबर को दोनों शादी करने जा रहे है। हालांकि पहले खबरे थी की दोनों 6 अक्टूबर को शादी करने वाले है 

लेकिन अब ऑफिशियली अनाउंस हो गया है कि दोनों की शादी 6 नहीं बल्कि 4 अक्टूबर को होने जा रही है। 

अगर दोनों की बात करें तो कभी भी अली और ऋचा ने अपने रिश्ते को नहीं छुपाया बल्कि मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते पर खुलकर बात करी।