पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भारतीय राजनीति में वाद-विवाद का दौर शुरू हो चुका है 

कभी विपक्ष बीजेपी पर सवाल उठा रहा है तो कभी भाजपा विपक्ष को आड़े हाथ ले रही है। 

इसी बीच राहुल गांधी ने अपने लंदन दौरे के दौरान भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए थे। 

जिस पर अब पीएम मोदी ने बीते रविवार को अपने कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा है 

पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में रहते हुए कुछ लोग विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत इस दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत को लोकतंत्र की जननी भी कहा जाता है 

लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को दूसरे देशों में बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ऐसा देश है जिसने लोकतंत्र को जन्म दिया और सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत का है, ये मेरा सौभाग्य है 

कि कुछ साल पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा का लोकार्पण करने का अवसर प्राप्त हुआ था, लेकिन भारत के कुछ लोग ऐसे है  

Read More