National Film Awards 2022: अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 

आज 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 दिए गए है। सुपरस्टार अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है 

जबकि विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है। 

अजय देवगन को ये अवार्ड़ फिल्म तान्हाजी के लिए मिला है। 

वहीं म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज को ये अवार्ड़ डॉक्यूमेंट्री 1232 km के गाने ‘मारेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए मिला है। 

आपको बता दें कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 की घोषणा 22 जुलाई 2022 को हुई थी। 

वहीं 30 सितंबर 2022 को इन्हें वितरित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड्स दिए हैं। 

Read More