बालों को घने, सिल्की, काले और मजबूत बनाने के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीजें 

हाथों पर लगाने वाली मेहंदी यदि बालों पर लगाई जाई तो इससे हमारे बालों का रंग तो बदलता ही है। 

इसके साथ साथ बाल को शाइनी और मजबूत बनते है। बालों में हाथ वाली मेहंदी लगाने से बाल झड़ने रूक जाते है  

बालों में रूसी होने वाली समस्या दूर हो जाती है। इसे लगाने के लिए आपको इसमें कुछ चीजों को मिलाना होता है 

आपको बता दें, बालों की तासीर के अनुसार आपको मेहंदी में आंवला, अंडा, रीठा, भृंगराज, शिकाकाई जैसी चीजें को मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। 

चलिए जानें. किस समस्या में मेहंदी के साथ क्या मिलाना होता है फायदेमंद। 

यदि आपके सर में अक्सर रूसी रहती है तो आपको मेहंदी में मेथी का दाना पीसकर मिला सकते है। इसे आपको रात में भिगो कर सुबह अपने बालों में लगाना चाहिए।  

फिर इसके आधे घंटे बाद अपने सिर को धो लेना चाहिए। यदि मेथी दाना आपको सूट ना करे तो ऐसे में आपको मेंहदी में प्याज का रस या फिर दही को मिला कर सर में लगाना चाहिए। 

अगर आपके बाल तेजी झड़ने लगे है तो ऐसे में आपको मेहंदी में भृंगराज पाउडर मिलाकर लगाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो इसमें शिकाकाई और आंवला का पाउडर भी मिला सकता है। 

यदि आप आंवले के साथ मेहंदी को मिक्स करके बालों में लगाते है तो इससे आपके बाल की शाइनी बनते है। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।