मीन राशि: कौन सा व्रत, किसकी पूजा और क्या दान देने से होगा लाभ। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियाँ होती हैं और इनके भगवान भी अलग-अलग होते हैं।

इन 12 राशियों की संख्या में बारहवीं और अंतिम राशि मीन है।

व्यक्ति का नामकरण राशि के आधार पर किया जाता हैं व राशि के आधार पर व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव जाना जा सकता है।

इन्ही राशियों में से एक मीन राशि है । मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है।

मीन राशि वाले लोग ईमानदार व हमेशा अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। 

इनको दिखावे से परहेज होता है पर खर्च की अधिकता होने पर कभी-कभी इनको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र मीन राशि वालों को चुनौतियों से निबटने के उपाय बताता है।

मीन राशि के इष्टदेव विष्णु और स्वामी ग्रह गुरु हैं व इसका चिन्ह मछली है।

इस चिन्ह से मीन राशि के शांत, कोमल और दयालु स्वभाव का पता चलता है।

मीन राशि के जातकों के इष्ट देव विष्णु जी और लक्ष्मी जी हैं। इसलिए इनको विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिये। 

मीन राशि के जातकों को बृहस्पतिवार की पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। 

भगवान विष्णु को ही बृहस्पति भगवान भी कहा जाता है। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।