ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में कृति का लुक बेहद स्टाइलिश है। जिसे कृति ने सिल्वर राउंड 

नेकपीस के साथ मैच किया है।  वहीं मैट फिनिश मेकअप और पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल 

कृति पर काफी जंच रही है। कृति अक्सर ही बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी स्लिम फिगर को फ्लांट करती हैं।  

नियॉन ग्रीन कलर की इस वन शोल्डर स्ट्रैपलेस ड्रेस में कृति दोस्तों के साथ डिनर

करने पहुंची थीं। जहां वो पपराजी के कैमरे में कैद हो गयी।   

उनका देसी लुक भी काफी अलग सा होता है। सुर्ख लाल रंग के इस पलाजो सेट में कृति बेहद खूबसूरत 

 लग रही हैं। जिसे उन्होंने पोनीटेल और सुर्ख लाल लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। 

जब सा़ड़ी की आती है तो कृति हमेशा हटके लुक फॉलो करती हैं। शिमरी साड़ी के साथ हैवी चांदबाली 

 वाला कृति का लुक हर किसी को पसंद आया था। जिसे उन्होंने लो बन के साथ कंप्लीट किया था। 

कृति कैजुअल लुक में हमेशा स्टाइल को ऐड करती हैं। डेनिम जींस के साथ डेनिम जैकेट संग 

कृति का ये लुक काफी कूल है। जिसे उन्होंने ब्लैक बेल्ट के साथ एक्सेसराइज किया है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।