बृहस्पति (Jupiter) : सौर मंडल का सबसे बड़ा गृह 

बृहस्पति (Jupiter) ग्रह प्राचीन काल से ही खगोलविदों द्वारा जाना जाता रहा है।

यह गृह अनेकों संस्कृतियों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक विश्वासों के साथ जुड़ा हुआ था।

बृहस्पति (Jupiter) सूर्य से पाँचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। 

यह मुख्य रूप से एक गैस पिंड है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर है। 

इसका द्रव्यमान सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है।

रोमन सभ्यता के देवता जुपिटर के नाम पर इस गृह का नाम रखा गया था।

बृहस्पति ग्रह के कम से कम ७९(२०१८ तक) चन्द्रमा हैं।

इनमें वो चार सबसे बड़े चन्द्रमा भी शामिल है जिसे गेलीलियन चन्द्रमा कहा जाता है। 

गेलीलियन चन्द्रमा को सन् १६१० में पहली बार गैलीलियो गैलिली द्वारा खोजा गया था।

इस तरह की और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।