जानिए आखिर क्या है चीन वाला COVID-19 का नया वेरिएंट BF 7 और क्या है 

अभी भारत ने कोरोना को भूलना शुरू ही किया था कि कोरोना का एक और नया वेरिएंट भारत में दस्तक दे चुका है। 

इस नए वेरिएंट का नाम BF 7 बताया जा रहा है और ये अपनी तबाही का नजारा पहले ही चीन में दिखा चुका है। 

वैसे कई लोग इसे ओमिक्रोम का सब वेरिएंट बता रहे है लेकिन जिस तेजी से ये पैर पसार रहा है वह काफी चिंताजनक है।  

सभी इस नए वेरिएंट को लेकर खौफ में हैं। अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की माने तो BF 7 कोरोना का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरियंट है। 

सबसे चिंता की बात तो ये है कि अब ये भारत में भी अपनी एंट्री कर चुका है। इसका पहला केस गुजरात स्थित बडोदरा में मिला है। 

जहां ये एक NRI महिला में पाया गया है। इसके अलावा दो अन्य मामले भी सामने आए है और आशंका लगाई जा रही है कि ये भी कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित है। 

वैसे तो अभी तक इसकी आधिकारिक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कोरोना के बारे में तो सभी जानते है तो केवल सुनने मात्र से लोगों के बीच खौफ की एक लहर दौड़ गई है 

अगर बात करें कोरोना के इस नए वेरिएंट यानी कि BF.7 की तो ये ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट माना जा रहा है।  

इसका पूरा नाम तो BA.5.2.1.7 है लेकिन इसे शॉर्ट में BF.7 कहा जा रहा है।