15 हजार के पार पहुंचें Covid एक्टिव केस 

भारत में एक बार फिर से कोरोना के चलते डर का माहौल बनाने लगा है। देश में लगातार 2 दिनों में 3 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं  

इससे 5 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। पिछले 48 घंटो में एक्टिव केस 15,208 पहुंच गए हैं।  

जबकि इससे पहले गुरुवार को 3,095 केस दर्ज किए गए थे। बता दें 6 महीनों में COVID के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। 

बता दें, देश में COVID की पहली लहर 2020 में आई थी जिसमें 5 लाख 30 हजार 862 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई थी।  

वहीं 29 मार्च को 8 केरल, 3 महाराष्ट्र, 2 दिल्ली और 1 हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। 

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, Daily पॉजिटिविटी रेट 2.73% और  Weekly पॉजिटिविटी रेट 1.71% दर्ज की गई है। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बिच राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि, दिल्ली में कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है  

हमने यहां पुख्ता इंतजाम किया हुआ है। प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि, 15 मार्च तक राजधानी में केवल 42 कोरोना वायरस के केस थे  

लेकिन 30 मार्च को दिल्ली में 295 कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमें सर्तक होने की जरूरत है।  

आपको बता दें दिल्ली में फिलहाल 932 एक्टिव केस है।