यूपी में शिक्षा के बदले गए नियम 

यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव किए गए है 

दरअसल यूपी सरकार ने शिक्षा के नियमों में बदलाव करते हुए अब यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से मुगलों का इतिहास हटाने का बड़ा फैसला लिया है। 

बताया जा रहा है कि पहले 12वीं में जो इतिहास की किताब में मुगल चैप्टर हुआ करता था अब वो 2023-24 से गायब हो जाएगा। 

साथ ही 11वीं की किताब में पढ़ाया जाने वाला इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत जैसे पाठ को भी किताब से हटा दिया जाएगा। 

इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट के बच्चों के इतिहास की पुस्तक से ‘भारतीय इतिहास 

कुछ विषय-द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार को हटा दिया गया है 

नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध के पाठ को भी हटा दिया गया है। 

आपको बता दें कि यूपी सरकार का यह फैसला शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए लागू किया गया है और केवल इतिहास ही नहीं बल्कि अन्य विषयों में भी ये बदलाव देखे जा सकते हैं। 

अब अगर 12वीं के सिलेबस की बात की जाए तो 12वीं के इतिहास की किताब में जो मुगलों का इतिहास हुआ करता था उसे हटा दिया गया है। 

Read More