पिछले 15 साल से दिल्ली एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा 

दिल्ली नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। BJP भी अभी तक कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस ने भी 10 सीटों पर बढ़त बनाए है। 

अभी तक कांग्रेस सिर्फ 4-5 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी। आपको बता दें कि MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। 

इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी राज कतर रही है। 

लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में AAP की सरकार बनती दिख रही है। 

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 250 वार्डों में कुल 50.47% मतदान हुआ है, ये 2017 के मुकाबले लगभग 3% कम है। 

वहीं दिल्ली के निकाय चुनाव में 2017 में 53.55%, 2012 में 53.39% और 2007 में 43.24% मतदान हुआ था।  

Read More