Amitabh Bachchan Birthday: मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।  

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की है। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा “अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और उनका मनोरंजन किया है। 

विक्की कौशल ने अमिताभ बच्चन की फिल्म अमर अकबर एंथनी से एक स्टिल शेयर किया है 

उन्होंने जिसे कैप्शन दिया-बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, “एक लीजेंड। 

एक आइकन। एक सच्ची प्रेरणा। 80 ​​वां जन्मदिन मुबारक हो सर!