historical buildings : जानिए भारतीय महिलाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतो के बारे में !

भारत में सदियों से धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन पर पुरुषों की सत्ता कायम रही है।

इसके बावजूद महिलाओं ने अपना योगदान इतिहास में हमेशा दर्ज कराया है।भारत में कई ऐसी रचनाएँ भी हैं जिन्हें उस समय की महिलाओं ने बनवाया था।

इतमाद उद दौला, आगरा : इतमाद उद दौला का मकबरा नूरजंहाँ द्वारा अपने पिता मिर्ज़ा गियास बेग को श्रद्धांजलि देने हेतु यमुना के किनारे पर बनवाया था।

विरुपाक्ष मंदिर,पट्टदकल : विरुपाक्ष मंदिर 740 ई.पू. में रानी लोकमहादेवी द्वारा अपने पति राजा विक्रमादित्य द्वितीय की पल्लव शासकों पर विजय के उपलक्ष्य में पट्टदकल में बनवाया गया था।

हुमायुँ का मकबरा, दिल्ली : मुगल सम्राट ‘हुमायूं का मक़बरा’ हुमायूं की मौत के बाद उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम द्वारा बनवाया गया था।

रानी का वाव, पाटन : इस का निर्माण ग्यारहवीं शताब्दी में सोलंकी राजवंश में रानी उदयमती द्वारा अपने पति राजा भीमदेव प्रथम के लिए करवाया गया था।

लाल दरवाजा मस्जिद, जौनपुर : इस मस्जिद को 1447 में जौनपुर के सुल्तान  महमूद  शरकी की बेगम राजई बीबी ने निर्मित कराया था।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।