Advertisement

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से की सगाई, शेयर की तस्वीरें।

0
4169

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विद्युत जामवाल इस वक्त सुर्खियों में हैं। विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। विद्युत ने बताया कि उन्होंने नंदिता से एक सितंबर 2021 को कमांडो स्टाइल में सगाई की थी।

हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें बताया जा रहे था कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन तब तक विद्युत जामवाल इस बात पर कोई बात नहीं कही थी। जिसके बाद आज उन्होंने फोटो शेयर की। पहली फोटो में दोनों कमांडो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में कपल ताजमहल को देख रहा है। विद्युत ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने सगाई कमांडो अंदाज में की। ’11/09/2021’ इसके बाद से लोग दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

नंदिता मेहतानी एक फैशन डिजाइनर हैं। नंदिता पिछले कई साल से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की डिजाइनर और स्टाइलिस्ट रही हैं। आपको बता दें कि नंदिता मेहतानी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की पहली वाइफ हैं। नंदिता और करिश्मा के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। बीच में नंदिता और रणबीर कपूर के लिंक अप की खबरें भी सामने आई थी।

BEGLOBAL

विद्युत और नंदिता मेहतानी एक दूसरे को इस साल जनवरी से डेट कर रहे थे। विद्युत जामवाल ने नंदिता के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जीत लिया’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here