35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीडियो वायरल: मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यालय में तिरंगे से ऊपर लगा दिखा भाजपा का झंडा, विपक्ष हुआ हमलावर

देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम हर राज्य में देखने को मिली और लगभग हर राज्य से स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसे में एक वीडियो मध्य प्रदेश से सामने आया है और इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश कार्यालय का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय की बताई जा रही इस वीडियो में तिरंगे से ऊपर भाजपा का झंडा लहराता हुआ साफ देखा जा सकता है।

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया है और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।

BEGLOBAL

आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस घटना को ना सिर्फ शर्मनाक बताया जा रहा है, बल्कि भाजपा की मानसिकता पर भी सवाल उठाए जा रहे है। इस वीडियो के आने के बाद हमलावर हुए विपक्ष ने भाजपा को देशवासियों की भावनाओ को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने तक की नसीहत दे दी है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसपर बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगे का अपमान कर रही है। भाजपा का झंडा ऊपर और तिरंगा नीचे, इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती है। भारतीय फ्लैग कोड का उल्लंघन है वो एक बात है, पर मर्यादाओं का, सीमाओं का, विश्वास का, जज्बे का और सोच का उन सबका भी तिरस्कार भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सुरजेवाला ने कहा कि, राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को सामने आकर देश से मांफी मागनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है ? भाजपा- पार्टी आगे देश पीछे। कांग्रेस- देश पहले पार्टी पीछे।

इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के आगर से कांग्रेस के विधायक विपिन वानखड़ें ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, कुछ ही दिन पूर्व आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था और आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी कार्य किया है, जिसे आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL