35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वास्तु शास्त्र: घर में सुख शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए, इस दिशा में लगाए रजनीगंधा का पौधा, दिखेंगे निरंतर बदलाव!

नई दिल्ली: जिस तरह इंसान के जीवन में खाना खाना जरुरी है उसी प्रकार उसके लिए वास्तु भी बहुत मायने रखता है। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन को सुगम बनाने और कुछ अनिष्टकारी शक्तियों से रक्षा करने में हमारी मदद करता माना गया है। एक तरह से वास्तु शास्त्र हमें नकारात्मक ऊर्जा से दूर सुरक्षित वातावरण में रखता है।

अगर आप भी घर में धन और आपका मान बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए रजनीगंधा का पौधा आपके काम आ सकता है। वास्तु के अनुसार रजनीगंधा का पौधा सौभाग्य लाता है। रजनीगंधा का पौधा सुख, समृद्धि में इजाफा करता है, इससे घर में बरकत आती है। रजनीगंधा के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ होता है।

पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा का पौधा लगाने से घर के सदस्यों की तरक्की की राह खुलती है। रजनीगंधा का पौधा पति पत्नी के रिश्ते में प्यार भी बढ़ाता है। जिन घरों में खटपट ज्यादा होती है वहां रजनीगंधा का पौधे लगाने से लाभ होता है।

BEGLOBAL

बेडरूम के पूर्वी या उत्तरी कोने की तरफ रजनीगंधा लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। रजनीगंधा के फूलों की महक और रंग पॉजीटिव माहौल देने वाला माना गया है। जिस घर में रजनीगंधा पूर्व या उत्तर दिशा में महकती है, वहां सकारात्मकता हमेशा ही बनी रहती है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL