35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वास्तु शास्त्र: इन पशु-पछी को पालना होता है बेहद शुभ, घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि और खुशहाली!

नई दिल्ली: अक्सर आपने लोगों को घरों में पशु-पछी पालते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में कुछ पशु-पक्षी को पालना शुभ माना जाता है। इन पशु-पक्षियों से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। मान्यता है कि कुछ बलाएं भी टल जाती हैं, शहरों में लोग अपनी जरूरत और शौक के हिसाब से पशु-पक्षी पालते हैं। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे पशुओं के बारे में बताएंगे जो आपकी किस्मत बदल सकते है और जिनको घर में पालने से सुख-समृद्धि और खुशहाली सदैव आपके साथ होगी।

  1. मछली

फेंगशुई और वास्तु के अनुसार घर में मछली पालना बेहद शुभ माना जाता है। मछलियों को पालने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा घर में पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है। एक्वेरियम में सुनहरी रंग की मछली रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ एक काले रंग की मछली भी रखना चहिए। मछलियां परिवार के संकट अपने ऊपर ले लेती हैं।

  1. खरगोश

वास्तु शास्त्र के अनुसार खरगोश को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खरगोश पालने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होकर पॉजिटिव एनर्जी में बदल जाती है। इन्हें घर में रखने से गुडलक मिलता है साथ ही बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती।

BEGLOBAL
  1. कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ पालना गुडलक माना जाता है। घर में अगर कछुआ है तो समझिए आपके सारे काम आसानी से होते चले जाएंगे। इसका घर में होना आपके लक्ष्य प्राप्ति को और आसान कर देता है। कछुआ पालने से घर में वैभव और ऐश्वर्य भी बढ़ता है।

  1. कुत्ता

कुत्ते को भगवान भैरव का सेवक माना जाता है। कुत्ते को पालने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा भैरव बाबा परिजनों के सारे संकट अपने ऊपर ले लेते हैं। कुत्ते को पालने से अशुभ ग्रह भी शुभ में परिवर्तित हो जाते हैं।

  1. घोड़ा

घोड़ा पालना ज्योतिष और वास्तु के अनुसार शुभ और लकी माना गया है। घोड़ा एक बहुत ही परिश्रमी और समझदार पशु माना जाता है। अगर घोड़ा पालना संभव नहीं है तो घोड़े की तस्वीर या स्टेच्यू रखा जा सकता है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL