Advertisement

वास्तु शास्त्र: इस दिशा में चांदी की मछली रखने से घर परिवार में हमेशा मिलती है खुशखबरी!

0
2751
silver fish

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस दिशा में किस वस्तु को रखने के बाद सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है इस बारे में जानना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र घर परिवार के वास्तु के लिए कई लाभकारी वस्तुएं के बारे में बताता है। इन्हीं लाभकारी चीजों में से एक है मछली। मछली को फेंगशुई और वास्तु दोनों में धनदायक और शुभकारी माना जाता है। मछली पानी में रहती है और इसका संबध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। ऐसे में चांदी और पीतल की मछली को घर में वास्तु के लिहाज से बेहद लाभदायक माना जाता है।

वास्तु के अनुसार, चांदी या पीतल की मछली को घर में धन की दिशा दिखाने वाली चीज माना जाता है। वास्तु विज्ञान में कहा जाता है कि जो लोग घर में एक खास दिशा में चांदी की छोटी से मछली रखते हैं, वहीं धन पानी की तरह बहा चला आता है और घरवालों को लगातार खुशखबरियां मिलती रहती है।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड यह ऐसे राज्य हैं जहां चांदी की मछली को बहुत खास माना जाता है। बुंदेलखंड में दिवाली और धनतेरस की पूजा चांदी की मछली के बिना पूरी नहीं मानी जाती।

BEGLOBAL

कई जगहों पर लोग शादी के मौके पर अपनी बेटी और दामाद को चांदी की मछली देते हैं, यहां मान्यता है कि बेटी को हमेशा अच्छी खबरें मिलती रहेंगी।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बिजनेस करने वाले लोग अगर सुबह उठने के बाद सबसे पहले चांदी की मछली के दर्शन करें तो उनका बिजनेस मुनाफा देने लगता है।

चांदी या पीतल की मछली को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए तो घर में पैसे आने की दिशा खुल जाती है। चारों दिशाओं से अच्छी खबरें आती हैं और तिजोरियां भरी रहती है।

करियर में तरक्की के लिए कुछ लोग दफ्तर में भी चांदी की मछली रखते हैं।

कहते हैं कि व्यापार में मुनाफे के लिए अगर दुकान खुलने पर सबसे पहले चांदी की मछली को देखा जाए तो बोहनी अच्छी होती है।

कहते हैं कि पर्स में चांदी की छोटी से मछली रखने से पर्स हमेशा भरा रहता है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां सफलता ही मिलती है।

घर में मछलियों का टैंक या फिश एक्वेरियम रखना वास्तु के हिसाब से लाभकारी माना जाता है। इसी एक्वेरियम में अगर आप चांदी की नन्हीं से मछली डाल देंगे तो परिवार पर आने वाले सारे संकट कट जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here