19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वास्तु को प्रभावित करती है घर में लगी ये तस्वीरें, भाग्य और धनवृद्धि के लिए लगाने चाहिए ये पोस्टर!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। वास्तु का घर के निर्माण से लेकर घर में मौजूद हर एक चीज के साथ सीधा सीधा कनेक्शन होता है। हम कभी घर में कुछ सजावट करते हैं या घर की दीवारों पर कुछ एक्सपेरीमेंट करके घर को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं, इस सजावट का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें।

ये तस्वीरें घर में लगाने से बचें

घर की सजावट में अक्सर हम तस्वीरों का चयन करना भूल जाते हैं और जाने अनजाने में हम घर की दीवारों पर कुछ ऐसी तस्वीरें लगा देते हैं जो कि वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो तस्वीरें हैं

• घर में कोई भी पेंटिंग लगाते समय ये ध्यान दें कि उसमें किसी भी तरह की निराशा या नकारात्मकता के भाव न हो।

BEGLOBAL

• घर में सभी जगह भगवान की तस्वीरें और मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि घर में हर जगह भगवान की तस्वीरें लगा देता है। जो वास्तुशास्त्र के अनुसार सही नहीं है। ऐसा करने से लाभ नही बल्कि हानि ही होती है।

• घर में डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

• घर में कभी भी महाभारत के युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए,क्योंकि इससे आपकी दाम्पत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही हमेशा आपके घर में परिवारिक कलह होती रहेगी।

• घर में किसी की कब्र या समाधि का चित्र नहीं लगानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करना परिवार के लिए लाभदायक नहीं होता है।

• घर में कुछ जानवर जैसे कि बंदर, सर्प, गिद्ध, कबूतर, बाघ, कौआ, गरूड़, उल्लू, भालू, सियार, सूअर आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

• कांटेदार पौधों की तस्वीरें भी घर में नहीं लगानी चाहिए। बताया जाता है कि इससे नकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

• डूबते सूर्य की तस्वीरें घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता। क्योंकि डूबता सूर्य अच्छा संकेत नहीं। ऐसी तस्वीरें उन्नति के बजाए गर्त की ओर ले जाती हैं।

भाग्य और धनवृद्धि के लिए लगाएं ये तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट में अगर आप इन तस्वीरों का चयन करते हैं तो इससे ना सिर्फ आपका भाग्य चमकता है बल्कि धनवृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी तस्वीरें लगाना चाहिए

• घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तैरती हुई मछलियों की तस्वीरें जीवतंता का सूचक मानी जाती हैं। इनको घर पर लगाने से घर के सदस्यों की आयु लंबी होती है।

• सूर्योदय, बड़े पहाड़ और पानी की तस्वीरें लगा सकते है। ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से जीवन में नई आशा आती है, इन तस्वीरों को देखने पर अंदर से एक सकारात्मक ऊर्जा आएगी, इससे आप आशावान बनेंगे और कार्य करेंगे। ये तस्वीरें आत्मबल और आत्मविश्वास प्राप्त करने में मददगार साबित होती हैं।

• हमेशा खिलखिलाते हुए और हंसते हुए चेहरों की तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसा तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता रहती है और घर के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहता है। जिससे घर के सदस्य भी प्रसन्न और खुशहाल रहते हैं।

• बहते हुए पानी की तस्वीर होना सौभाग्यदायी होता है। बहते पानी के झरने, नदी, तालाब या फिर समुद्र की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। इससे आपके सभी बिगड़ कार्य बनने लगते हैं। वहीं शांत तरीके से बहता हुआ पानी सौभाग्य का प्रतीक होता है।

• यदि घर में बहुत ज्यादा नकारात्मकता है तो मेमना यानी भेड़ के बच्चे की तस्वीर लगाएं। ऐसे तस्वीर लगाने से भाग्य और धन वृद्धि होती है, साथ ही सोई हुई किस्मत को जगा सकती हैं।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL