35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद अलग हुए ये सेलेब्स कपल्स

9 महीने पहले टीवी के सबसे प्यारे कपल्स आमिर अली और संजीदा शेख का तलाक हो चुका था। लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद अलग होने की उनकी खबर उनके फैंस के लिए काफी शौकिंग थी। संजीदा और आमिर ऐसे अकेले कपल्स नहीं हैं, टीवी और बॉलीवुड के कई कपल्स हैं, जो लंबे समय तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। आइए जानें ऐसे कपल्स के बारे में।

आमिर अली और संजीदा शेख

आमिर अली और संजीदा शेख आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। खबरों के अनुसार, इस जोड़ी का तलाक नौ महीने पहले तय हो गया था और अब वे अपने-अपने जीवन में खुशी-खुशी बस गए हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

BEGLOBAL

पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम अपूजा गोर और ‘ये हैं मोहब्बतें’ के अभिनेता राज सिंह अरोड़ा साल 2020 में अलग हो गए थे। आपको बता दें कि दोनों साल 2009 से एक साथ थे। अपने ब्रेकअप की घोषणा पूजा ने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी।

किरण करमारकर और रिंकू धवन

किरण करमारकर और रिंकू धवन की मुलाकात ‘कहानी घर घर की’ के सेट पर हुई थी। शो के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी को दोनों ने साल 2002 में शादी के रिश्ते में बदल दिया। लेकिन साल 2017 में दोनों के अलग रहने की खबरें आने लगी और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

आमिर खान और किरण राव, रीना दत्ता

आमिर खान और रीना दत्ता ने 1986 में शादी के बंधन में बंध गए और 2002 में उनका तलाक हो गया। बाद में आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली। शादी के 15 साल बाद साल 2021 में दोनों अलग हो गए।

फरहान अख्तर और अधुना भबानी

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट, अधुना भबानी ने 2017 में 16 साल की शादी के बाद कानूनी रूप से तलाक ले लिया था। उन्होंने 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। आपको बता दें कि दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके तलाक की खबर ने उनके फैंस हैरान कर दिया।

हनी सिंह और शालिनी तलवार

हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसकी वजह से अगस्त, 2021 में उनका तलाक हो गया। आपको बता दें कि दोनों बचपन के दोस्त थे और 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL