Advertisement

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज

0
2292
Tata Group chairman Cyrus Mistry dies

रविवार दोपहर को टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा तब मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ है। हादसा तब हुआ जब मिस्त्री गुजरात के उदवाड़ा के पारसी मंदिर से लौट रहे थे। मिस्त्री की आयु 54 साल थी। पुलिस के अनुसार उनकी मर्सिडीज GLC 220 कार पालघर के कासा के पास चरोटी गांव में सूर्या नदी के पुल पर रोड के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे, इनमें से मिस्त्री समेत दो लोगों की की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मर्सिडीज के ड्राइवर द्वारा कार से कंट्रोल खोने पर कार रोड डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने मर्सिडीज कार में सवार लोगों की डीटेल जारी कर दी है।

इस एक्सीडेंट में जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है

BEGLOBAL

वहीं, दरीयस पंडोले और उनकी पत्नी अनायता पंडोले घायल हुए हैं। अनायता कार ड्राइव कर रही थीं और वो मुंबई में डॉक्टर हैं। दरीयस पंडोले JM फाइनेंशियल के CEO हैं। दरीयस के पिता जहांगीर पंडोले थे।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ये हादसा करीब दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ था। पालघर के SP बालासाहेब पाटिल के अनुसार मिस्त्री की कार का नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर सूर्या नदी के पुल पर हुआ था। दो लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल है ।

उदवाड़ा के पारसी मंदिर का खर्चा उठाते थे, साइरस मिस्त्री

मिस्त्री का उदवाड़ा के फायर टेंपल से लौटते समय कार का एक्सीडेंट हुआ है। मंदिर के पुजारी ने इस खबर को सुनने के बाद कहा है कि इस घटना से पूरे पारसी समाज को आघात लगा है। साइरस ने हमारे फायर टेंपल का रेनोवेशन करवाया था। पारसी समाज के विकास के लिए शापोर्जी पालोनजी ग्रुप ने सबसे ज्यादा दान दिया है।

इसी साल पिता का हुआ था निधन

साइरस के पिता पालोनजी मिस्त्री (93) का इसी साल 28 जून को निधन हुआ था। दोनों के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री रह गई हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक

PM नरेंद्र मोदी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। साइरस मिस्त्री के परिवार और मित्रों के लिए भी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

ये भी पढ़े – आमिर खान ने लोगों से मांगी माफी, कहा अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो मुझे क्षमा कर देना ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here