35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनन-फानन में हुई थी सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या की शादी, जानें कैसी थी दोनों की पहली मुलाकात

लाखों के दिलों में राज करने वाले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने कई भाषाओं में फिल्में की हैं। धनुष की लव लाइफ भी सबसे दिलचस्प है। धनुष ने साल 2004 में साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ये उस वक्त की बात है जब धनुष इंडस्ट्री में नए थे और उनकी कुछ ही फिल्में रिलीज हुई थी। धनुष की पत्नी ऐश्वर्या एक फेमस डायरेक्टर हैं।

धनुष और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात एक फिल्मी फंक्शन के में हुई थी। उस वक्त दोनों के बीच ज्यादा बात नहीं हुई थी। धनुष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, एक बार वो अपने पूरे परिवार के साथ काढाल कोंडे फिल्म देखने गए थे। जहां सिनेमा के मालिक ने धनुष को रजनीकांत की दोनों बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया था। उस वक्त दोनों ने एक दूसरे को सिर्फ हाय कहा और चले गए। इसके बाद ऐश्वर्या ने एक बुके और उसमें एक नोट भेजा, जिसमें लिखा हुआ था ”गुड वर्क, टच में बने रहें।” धनुष को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था। ऐश्वर्या और धनुष की बहन की अच्छी दोस्त थीं, जिसकी वजह से एक्टर की मुलाकात अक्सर ऐश्वर्या से होने लगी थी।

उन दिनों धनुष की पॉपुलैरिटी उनकी फिल्मों की वजह से काफी बढ़ रही थी। धनुष और ऐश्वर्या भी अच्छे दोस्त बनने लगे। इसी वजह से वो मीडिया में छाए रहते थे। दोनों को कई बार साथ देखा गया, उनको साथ देखने के बाद अचानक ऐसी ख़बरें आने लगी कि धनुष और ऐश्वर्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर को लेकर दोनों की फैमिली काफी परेशान हो गई थी। हालांकि धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। ऐश्वर्या, धनुष से दो साल बड़ी थी। अफेयर की अफवाहों से धनुष और ऐश्वर्या के परिवार ने उनकी शादी कराने का फैसला किया। जिस वक्त दोनो की शादी हुई तब धनुष केवल 21 साल के और ऐश्वर्या 23 की थीं। उनकी शादी मिलने के दो साल बाद ही हो गई थी। दोनों की शादी 18 नवंबर को तमिल रीति-रिवाजों से रजनीकांत के घर पर हुई थी।

BEGLOBAL

दोनों की शादी को 17 साल होने वाले हैं। उनके 2 बच्चों भी हैं। एक इवेंट में ऐश्वर्या ने बताया कि धनुष से शादी जल्दबाजी में हुई थी, लेकिन मैं खुश किस्मत हूं और अपनी शादी से खुश हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL