35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूस का ऐसा कपल जो इंसानी मांस का बनाता था आचार, इनकी कहानी को जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

आपने सीरियल किलर्स के कई किस्से और कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, उसे सुनने के बाद शायद आपके मन में भी यही आएगा कि क्या कोई इंसान इतना हैवान हो सकता है।

साल था 2017 और देश था रूस जहां से यह घटना सामने आई। उस दौरान रूस पुलिस ने एक कपल को लोगों का खून करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया लेकिन इसके बाद जब इस कपल ने अपनी खूनी दासतां को सुनाया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस कपल ने पुलिस को ऐसा क्या बताया तो इस कहानी को आगे बढ़ाने से पहले आइए शुरूआत से शुरू करते है।

दरअसल, रूस का एक शहर है क्रासनोदर वहां पर पुलिस अपनी गश्त पर थी, इस दौरान पुलिस को वहां पर एक मोबाईल फोन पड़ा हुआ मिला। इसके बाद जब पुलिस ने उस मोबाईल को चैक किया तो पुलिस के भी मानो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को उस मोबाईल में कई तस्वीरें मिली जोकि एक भयानक राज पर से पर्दा उठा रही थीं।

BEGLOBAL

उस मोबाईल की तस्वीरों में एक कपल नजर आ रहा था, जिन्होंने कई मृत लोगों के साथ सेल्फी ले रखी थी। इसके बाद जब पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल की तो पुलिस ने क्रासनोदर शहर में रहने वाले दिमित्री बाकेशेव और नतालिया नामक एक कपल को गिरफ्तार किया। उस कपल की गिरफ्तारी होने और पुलिस के पास सबूत होने के बाद भी वह उन तस्वीरों को झूठा बताने लगे लेकिन जब पुलिसवालों ने सख्ती के साथ उनसे पूछताछ की तब कहीं जाकर उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठाया।

गिरफ्तार किए गए कपल ने बताया कि कैसे उन दोनों ने मिलकर अब तक 30 से ज्यादा लोगों को मारा है और वह लोग उन लोगों को मारने के बाद उनके मांस से अचार बनाया करते थे फिर बनाए गए आचार को पास के लोकल रेस्टोरेंट में बेच दिया करते थे। इसके बाद जब इस कपल के घर की तलाशी ली गई तो पुलिस को वहां से 8 लोगों के बॉडीपार्टंस और 19 लोगों के शरीर की खाल बरामद हुई। पुलिस ने खोजबीन में यह भी पाया कि उन्होंने अपने घर में एक तहखाना बना रखा था, जिसमें वो दोनों मारे गए लोगों की बॉडी पार्ट्स रखते थे और फिर उनके साथ सेल्फी भी लेते थे।

हैरानी की बात तो यह है कि, जो भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते है वो या तो किसी मनोरोग से ग्रस्त होते है या फिर पागल होते है लेकिन जब पुलिस ने इनका टेस्ट करवाया तो यह दोनों ही मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ पाए गए। जिसके बाद इन दोनों को करीब 12 सालों के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL