23.1 C
Delhi
रविवार, फ़रवरी 23, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानपुर में शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 25 की मौत व 10 से अधिक घायल

विस्तार-

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार रात को बड़ा हादसा हुआ है। न्नाव से चंद्रिका देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई, जिससे हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। गांव वाले और पुलिस रेस्क्यू में जुटे हैं। सभी श्रद्धालु उन्नाव के फतेहपुर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे, वहां से लौटते वक्त ये हादसा हुआ है। बता दें कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 40 लोग सवार थे।

SP तेज स्वरूप सिंह ने अनुसार सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने भी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

BEGLOBAL

ये सभी श्रद्धालु उन्नाव जिले के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने और दर्शन करने के बाद सभी वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे। तभी घाटमपुर के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कोरथा के रहने वाले राजू अपने बच्चे का मुंडन कराने चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में केवल तीन चार लोग ही बच पाए हैं जो ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूद गए थे। इस हादसे में माता-पिता के साथ-साथ उस बच्चे की भी मौत हो गई जिसका मुंडन हुआ था।

Read More – चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा, वीडियों बनाने वाली लड़की को जम्मू का सेना का जवान कर रहा था ब्लैकमेल

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL