33.1 C
Delhi
Tuesday, April 1, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रद्धा मर्डर केस: प्रेमिका की हत्या कर शव के किए 35 टुकडे, 18 दिन तक हर रात 2 बजे कटे टुकडे को महरौली के जंगलों में फेंकता रहा आरोपी

दिल्ली पुलिस ने महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति का नाम आफताब है। आफताब नामक शख्स ने श्रद्धा नाम की एक युवती की हत्या की है। ये दोनों लिव इन में रहते थे। पुलिस के अनुसार आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे। उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। फिर उन्हें करीब 18 दिन तक तड़के को रात 2 बजे उठकर महरौली के जंगलों में फेंक आता था।

युवती की हत्या के करीब पांच महीनों के बाद पुलिस ने इस कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जंगल से हड्डियों के टुकड़े बरामद किए हैं।

आफताब और युवती श्रद्धा मुंबई में एक एमएनसी कंपनी के कॉल सेंटर में काम करते थे। जहां दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगीं और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जब इसकी खबर श्रद्धा के परिवार को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।

BEGLOBAL

श्रद्धा परिवार से झगड़े के बाद आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में साथ रहने लगी। कुछ दिनों बाद श्रद्धा, आफताब पर शादी का दवाब बनाने लगी। लेकिन आफताब शादी नहीं करना चाहता था। इसके बाद दोनों के बीच इस बपात को लेकर झगड़ा होने लगा। एक दिन आफताब ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

उधर युवती के माता पिता को जब सोशल मीडिया पर युवती के बारे में अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को शक हुआ। इसके बाद लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे और उसके नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत की।

दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में लग गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया था। उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए। उसने टुकड़ों को एक फ्रिज में रखा और वह करीब 18 दिन तक लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।


ये भी पढ़े “मैं सुबह कोलकाता में टैक्सी चलाता था, और फिर शाम को थिएटर रिहर्सल के लिए जाता था। “- राजेश शर्मा

ये भी पढ़े NIA ने दाऊद इब्राहिम और उसके चार गुर्गों के खिलाफ चार्जशीट…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL