35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगर संतान प्राप्ति में आ रही है रुकावट, तो करें संतान प्राप्ति के लिए उपाय, जल्द मिलेगी खुशखबरी

संतान प्राप्ति के लिए उपाय |संतान प्राप्ति के टोटके |सफेद आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति

विवाह होना तो आम बात है लेकिन वैवाहिक जीवन उसी का पूर्ण माना जाता। जिसको संतान सुख की प्राप्ति हो जाती है परंतु कई बार ऐसा होता है कि लाख प्रयासों के बाद भी लोगों की संतान नहीं होती और वह इसके लिए खुद को कोसने लग जाते है।

जबकि इसके पीछे उनकी भी कोई गलती नहीं होती। कई बार हमारे ग्रह-नक्षत्र ही ऐसे संयोग बना देते है, जिनकी वजह से संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संतान प्राप्ति के लिए उपाय लेकर आए है।

BEGLOBAL

जिन्हें अगर आप पूरी श्रद्धा के साथ करते है, तो आपको अवश्य ही शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए जानते है, उन उपायों के बारे में जिनसे आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय | संतान प्राप्ति के टोटके

सफेद आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति

संतान प्राप्ति के लिए उपाय - सफेद आंकड़े की जड़ से संतान प्राप्ति

अगर आपकी शादी को कई साल बीत चुके है और अभी तक आपको संतान की प्राप्ति नहीं हुई है, तो आप सोमवार के दिन सफेद आकड़ें की जड़ लाए और उसे लेकर शिवलिंग के ऊपर से करीब सात बार घुमाएं।

इसके बाद उस आंकड़े की जड़ को एक लाल कपड़े में लपेट कर। उस महिला की कमर पर बांध दें, जिसका गर्भ ना रूक रहा हो। ऐसा कहा जाता है कि संतान प्राप्ति के लिए उपाय जो दिया है वह बहुत ही कारगर है।

राधा-कृष्ण को करें चांदी की बांसुरी अर्पित

चांदी की बांसुरी

अगर गर्भधारण के बावजूद भी गर्भपात हो जाता है, तो गुरूवार के दिन पति-पत्नी को मिलकर राधा-कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से संतान पर आने वाले सभी विघ्न दूर हो जाते है और गर्भपात का खतरा भी टल जाता है।

लाल गाय की करें सेवा

लाल गाय की करें सेवा

अगर संतान की प्राप्ति में अड़चन आ रही हो, तो पति-पत्नी को मिलकर लाल रंग की गाय और बछड़े की रोजाना सेवा करनी चाहिए। अगर संभव हो सके तो घर में भूरे रंग का कुत्ता पालना चाहिए। इस उपाय से गर्भधारण में आने वाली सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है।

पीपल का पौधा

पीपल का पौधा

कई ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि अगर बार-बार संतान प्राप्ति में रुकावट आ जाती हो। तो काल सर्प योग या फिर पितृ दोष भी इसके मुख्य कारण हो सकते है। ऐसे में पति और पत्नी को रामेश्वरम की यात्रा कर वहां जाकर काल सर्प पूजन करवाना चाहिए।

इसके अलावा पितृ दोष के निवारण के लिए पति और पत्नी को पीपल का पौधा लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इस उपाय से जल्द ही संतान की प्राप्ति हो जाती है।

गोमती चक्र को कमर में बांधे

गोमती चक्र

अगर गर्भधारण के बाद भी बार-बार महिला का गर्भपात हो जाता हो। तो शुक्रवार के दिन गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर उस महिला की कमर पर बांध देना चाहिए। कहते है कि इस उपाय से गर्भपात भी रूक जाता है और संतान सुख की भी प्राप्ति हो जाती है।

ये भी पढ़े- अगर घर में चाहते है बरकत तो इस दिवाली जरूर करें कौड़ियों के ये खास उपाय

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL