19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगर घर में हो वास्तु दोष तो सावन में कर लें ये 5 काम, अवश्य मिलेगा लाभ ?

14 जुलाई से सावन की शुरूआत हो चुकी है और सावन का महीना सृष्टि के आधार माने जाने वाले भगवान भोलेनाथ जी को समर्पित होता है और इसीलिए सावन में आने वाले सभी सोमवार का महत्व भी बहुत अधिक बढ़ जाता है।

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ प्रसन्न मुद्रा में होते है। इसीलिए अगर सावन में भोलेनाथ की पूजा की जाए तो आप अपनी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

इसके अलावा सावन महीने के कुछ उपाय भी शास्त्रों में बताए गए है जिन्हें अपनाकर घर के वास्तु दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए कौनसे है सावन के खास उपाय जान लेते है।

BEGLOBAL

वास्तु दोष दूर करने के लिए सावन के खास उपाय ?

घर में गंगा जल से छिड़काव

अगर सावन महीने में आने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया जाए और सावन के महीने में हर रोज घर में गंगाजल छिड़का जाए तो ऐसा करने से घर के वास्तु दोष समाप्त होते है और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिलता है।

घर में लगाएं आर्टिफिशियल पानी का फव्वारा

अगर सावन महीने में घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में आर्टिफिशियल पानी का फव्वारा लगाया जाए तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गृह क्लेश से छुटकारा पाने के उपाय

अगर सावन में आने वाले किसी भी सोमवार के दिन घर के ईशान कोण में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करके शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाए। तो घर में होने वाले क्लेशों से छुटकारा पाया जा सकता है।

धन वृद्धि के लिए उपाय

अगर आप घर की पूर्व दिशा में सावन के महीने बेलपत्र का पौधा लगाते है और उस पौधे में रोजाना जल अर्पित करते है तो ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

घर में लगाएं तुलसी पौधा

अगर किसी की शादी में बाधाएं आ रही हो या फिर विवाह के योग ना बन रहे हो तो ऐसे में सावन के महीने में घर की कुंवारी कन्या से तुलसी का पौधा लगवाना चाहिए। ऐसा करने विवाह के योग बनने लगते है।

ये भी पढ़े – शिवपुराण के ये उपाय बदल सकते है आपका जीवन, तो कौनसे है ये अचूक उपाय आइए जान लेते है ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL