35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल, 10-11 दिनों में सामने आए 1.17 लाख से ज्यादा केस!

नई दिल्ली: पिछले 10 से 11 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। 28 दिसंबर 2021 को देश में महज 6 हजार से अधिक केस सामने आए थे। अब आज यानी 7 जनवरी 2022 को एक लाख 17 हजार से भी ज्यादा केस मिले। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि देश में कोरोना से हालात एक बार फिर बेकाबू हो चले है।

दर्ज हुए एक लाख से ज्यादा केस

बता दें, कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। महज कुछ ही दिनों के अंदर केस बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गए। आज यानी शुक्रवार को देश में एक लाख 17 हजार से भी ज्यादा नए केस मिले है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो देश में आज कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए है।

302 लोगों की मौत

बीते 24 घंटों में 302 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिसके साथ ही देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4.83 लाख के पार पहुंच गया। 24 घंटों में 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। गुरुवार की तुलना में देश में आज 28.8% ज्यादा केस मिले हैं। बीते दिन कोरोना केस 90 हजार थे।

BEGLOBAL

देश में एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख से अधिक

आपको बता दें, 7 महीनों के बाद ऐसा हुआ है, जब देश में कोरोना केस एक लाख के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले 6 जून 2021 को एक लाख से ज्यादा केस सामने आए थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस बढ़कर 3 लाख 71 हजार के पार पहुंच गए। देश में अगर अभी 5 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। बीते दिन महाराष्ट्र से 36,265 कोरोना केस मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल आता है, जहां 15421 नए कोरोना केस पाए गए। तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है, जहां भी 15 हजार से ज्यादा केस महज एक दिन में मिले। बीते दिन दिल्ली में कोरोना के 15,097 केस सामने आए है। इसके बाद तमिलनाडु में 6983 और कर्नाटक में 5031 केस पाए गए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL