24.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सर्कस ट्रेलर: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दीपिका ने किया सरप्राइज

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के मेकर्स ने अब फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ-साथ एक लम्बी चौडी स्टार कास्ट है।

फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया

विजय पाटकर, बृजेंद्र कला आदि कलाकर अहम किरदारों में हैं।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे शाहरुख खान; पठान रिलीज होने के बाद करेंगे शूटिंग

सर्कस का निर्देशन और निर्माण रोहित शेट्टी ने किया है। इसे गोलमाल: फन अनलिमिटेड का प्रीक्वल बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से रोहित शेट्टी पिक्चर और टी-सीरीज़ ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

सर्कस, विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है। सर्कस की कहानी 1960 के दशक में घटित होगी। ट्रेलर में कलरफुल नजारे, मस्ती, हंसी ठिठोली और नाच-गाने की धूम है। 3.38 सेकेंड के ट्रेलर को देख गोलमाल की याद आती है। ट्रेलर के अंत में एक आइटम नंबर है, जिसे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म अगले महीने 23 दिसंबर को रिलीाज होने वाली है। रणवीर सिंह की पिछली फिल्म जयेशभाई जोरदार फ्लॉप साबित हुई थी। उनके लिए ये फिल्म बेहद खास है। अब एक बार फिर से देखना होगा कि इस क्रिसमस के मौके पर सर्कस दर्शकों को कितना पसंद आती है।

ये भी पढ़े इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL