31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, 4 रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार!

राजधानी दिल्ली से फिर इंसानियत को बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले रेलवे के चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक, जिन चार लोगों को अरेस्ट किया गया है वह सभी रेलवे में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में काम करते हैं। गुरुवार की रात उनमें से 2 कर्मचारी ने प्लेटफार्म पर बने ट्रेन लाइटिंग रूम में रेप की इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया और बाकि के 2 आरोपी रूम के बहार पहरा दे रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की रात पीड़ित महिला ने पुलिस के पास कॉल करके इस पुरी घटना की जानकारी दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पुरे मामले का रेस्क्यू कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान कुछ इस प्रकार है, विनोद कुमार (38 वर्ष), जगदीश चंद (37 वर्ष) सतीश कुमार (35 वर्ष) और मंगल चंद ( 33 वर्ष)।

• रेलवे में नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप

खबरों के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। 2 वर्ष से अपने पति को छोड़कर रहने लगी थी और अपने लिए किसी काम की तलाश में थी। वह अपने किसी जानकर के जरिए सतीश नामक एक व्यक्ति से मिली थी जिसे उसने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात सतीश ने उसे अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में बुलाया था। सतीश उसे 10:30 बजे कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला और महिला को सीधे‌ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया जहां बाद में उसके साथ के 3 आरोपी भी आ गये।‌ इसके बाद 2 आरोपियों ने प्लेटफार्म के ट्रेन लाइटिंग रूम में पीड़िता के जिस्म को तार तार किया और बाकि के 2 बहार खड़े होकर पहरा दे रहे थे। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद सिर्फ दो घंटे में चारो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े – दूसरी बार पिता बनने वाले हैं Ajinkya Rahane, देखें खूबसूरत तस्वीर

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL