33.1 C
Delhi
Tuesday, April 1, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब ट्रेन का इंतजार करते हुए स्टेशन पर रात गुजारना हुआ आसान, रेलवे ने जारी की ये सुविधाएं

भारत की आधे से ज्यादा आबादी ट्रेन से यात्रा करती है। ट्रेन की यात्रा बहुत लंबी होती है, जिसके कारण लोग बहुत थक जाते हैं। अक्सर लोग जब ऐसी जगह पर पहंचते हैं, जहां के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं होता, वहा उनको रुकने के लिए दिक्कत होती थी। रात गुजारने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि देश के कई रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर रुकने या आराम करने के ‘पॉड होटल’ की सुविधा है। ऐसे में आइए जानें यहां रुकने के कितने पैसे लगते हैं और यहां क्या-क्या सुविधाएं होती हैं।

पॉड रूम, मुंबई रेलवे स्टेशन

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मौजूद पॉड होटल में कई सुविधाएं दी गई हैं। यहां आप क्लासिक पॉड्स और प्राइवेट पॉड्स बुक करके आराम से रात गुजार सकते हैं। यहां महिलाओं की सुरक्षाका भी खास ध्यान रखा गया है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से और अलग स्थान पर पॉड होटल मौजूद है। यहां मौजूद पॉड रूम्स में नाईट लाइट के साथ स्मोक डिटेक्टर और DND इंडिकेटर की सुविधा भी मौजूद हैं। लगभग 500-1000 रुपये के अंदर आप पॉड रूम बुक कर सकते हैं।

पॉड रूम, दिल्ली हवाई अड्डा

दिल्ली का एयरपोर्ट सबसे बड़ा है। यहां से कई जगह की फ्लाइट उड़ान भरती है। यहां पर भी रुकने या आराम करने के लिए पॉड रूम मौजूद हैं। इस कैप्सूल रूम में के अंदर टीवी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और रीडिंग लाइट की सुविधा भी मौजूद हैं। यहां, महिलाओं के लिए अलग और पुरुष के लिए अलग पॉड रूम है।

BEGLOBAL

पॉड होटल, हैदराबाद

हैदराबाद का पॉड होटल भी रात गुजारने और आराम करने के लिए बेस्ट स्थान है। यहां मौजूद पॉड रूम्स में कई सुविधाएं हैं। अगर आप रात के समय पहुंचते हैं और रुकने के लिए अच्छी जगह की तलाश में है तो हैदराबाद रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास में मौजूद पॉड होटल एक बेस्ट स्थान है।

दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के अलावा कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई आदि शहरों में पॉड होटल मौजूद है।

ये भी पढ़े – कौन हैं Jagdeep Dhankad, जिनको BJP ने Vice President के लिये NDA का संयुक्त उम्मीदवार बनाया है?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL