35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलमान खान के साथ इन फिल्मों में काम करने से प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया था मना, जानें क्या रही वजह

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वह एख सफल एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में वो लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ भी उन्होंने ‘मुझसे शादी’ करोगी, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट’ हो, जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी सभी फिल्में दर्शकों ने काफी पसंद की है। लेकिन, ऐसी कई फिल्में भी हैं, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया। इनमें से कुछ फिल्में तो रिलीज होने के बाद सुपरहिट भी हुईं। आइए जानें उन फिल्मों के बारे में।

भारत

जून 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी हमेशा ही स्क्रीन पर दर्शकों को बहुत पसंद आती है। आपको बता दें कि, इस फिल्म के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस प्रियंका को पसंद किया गया था। उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां भी कह दिया था। लेकिन फिल्म के शूट करने से कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई। जिस वक्त यह फिल्म शूट हो रही थी, उस वक्त वह निक जोनास से शादी की तैयारियों में जुटी थीं।

BEGLOBAL

किक

जुलाई 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ के लिए भी पहले प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था। लेकिन, उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने से मना कर दिया था। बाद में यह रोल उनकी जगह जैकलीन फर्नांडीज ने किया था। इस फिल्म के गानों और फिल्म को फैंस ने बहुत प्यार दिया था।

सुल्तान

सुल्तान फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में भी पहले प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था। लेकिन इस फिल्म के लिए भी मना कर दिया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की इस फिल्म में बतौर फीमेल एक्ट्रेस चुना गया था। लेकिन प्रियंका ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। ख़बरों के अनुसार, प्रियंका चाहती थीं कि परिणीति चोपड़ा इस भूमिका को निभाएं। उन्हें लगा कि यह फिल्म परिणिति के करियर को एक किक स्टार्ट देगी। लेकिन इस भूमिका को अनुष्का शर्मा ने निभाया।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL