35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर में लगाएं लक्ष्मणा पौधा, मां लक्ष्मी का प्रिय यह पौधा कभी नहीं होने देता धन की कमी, हमेशा बनी रहती है खुशहाली!

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता रहा है और आज भी लोग अपने घर के निर्माण से लेकर घर में किन किन वस्तुओं को रखना चाहिए व उनके लिए कौन सी दिशा सही होनी चाहिए इसकी जानकारी रखते हैं। वास्तु शास्त्र में कई पौधों को चमत्कारी पौधे का दर्जा दिया गया है। वास्तु के अनुसार ये पौधे घर परिवार में वास्तुदोष दूर करके सकारात्मकता लाते हैं और घर में धन संपत्ति का भी कारक बनते हैं। ऐसे ही एक पौधे की आज हम बात करेंगे जिसे लक्ष्मणा पौधा कहा जाता है।

वास्तु के अनुसार, लक्ष्मी मां को प्रिय ये पौधा घर में लगाया जाए तो घर में धन की आमद बढ़ती है और परिवार की आय में भी बढोतरी होती है। ये पौधा घर में वास्तु दोष दूर करता है जिससे घर में सकारात्मकता ऊर्जा का वास होने लगता है।

लक्ष्मणा पौधा दिखने में यह बेल की तरह होता है। इस पौधे के पत्ते पान और पीपल के पत्तों की तरह चौड़े होते हैं। वहीं कई जगह इस पौधे को गूमा कहा जाता है और आयुर्वेद में इसे लक्ष्मण बूटी का नाम दिया गया गया है।

BEGLOBAL

वास्तु में लक्षमणा के पौधे को धन लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है, इसे घर में लगाने से घर परिवार के लोगों की आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं और घर में धन आने लगता है। पारिवारिक आय बढ़ती है और घर में खुशहाली के साथ साथ घर का माहौल अच्छा होता है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL