35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस पहुंचे पाक पीएम, मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत उत्सुक हूं : इमरान खान

नई दिल्ली: NATO में शामिल होने के विवाद में रूस और यूक्रेन में भयंकर युद्ध छिड़ने के बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त रूस के दौरे पर हैं। मौजूदा तनाव को देखते हुए उनकी रूस यात्रा पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अमेरिका ने भी इमरान खान के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। इमरान खान और पुतिन की मॉस्को में होने वाली मुलाकात को लेकर कहा कि हमने पाकिस्तान को यूक्रेन पर हालिया रूसी आक्रमण के बारे में हमारी स्थिति को लेकर सूचित किया है। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है।

प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ अपनी साझेदारी को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है। इमरान खान बुधवार को मॉस्को के लिए रवाना हुए थे। अपने दो दिवसीय दौरे पर खान पुतिन के साथ बैठक और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इमरान खान ऐसे वक्त पर रूस पहुंचे हैं जब रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर चुकी है और लगातार बम बरसा रही है। गुरुवार सुबह से ही राजधानी कीव और अलग-अलग शहरों में धमाके हो रहे हैं जिसके बाद यूक्रेन इसे फुल स्केल अटैक कहा है।

BEGLOBAL

इमरान खान के रूस रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी जैसे कई नाटो देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने के बाद रूस पहुंचने वाले इमरान खान पहले विदेशी नेता हैं। विशेषज्ञ इमरान खान के दौरे को यूक्रेन पर रूसी कार्रवाई के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री खान की मॉस्को की यात्रा को पश्चिम के लिए एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

इस बीच इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉस्को में लैंडिंग के बाद का है। वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। इमरान खान को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, ‘मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत उत्सुक हूं।’ कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, ‘मैं बहुत उत्सुक हूं।’ इमरान खान जब मॉस्को में हैं तब रूस की सेना यूक्रेन में घुस चुकी है और पुतिन पूर्वी यूक्रेन में एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश दे चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL