24.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागा शौर्य ने अनुषा शेट्टी से की शादी

नागा शौर्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म स्टार में से एक हैं। वो नागार्जुन को अपना रोल मॉडल मानते हैं। नागा शौर्य एक अभिनेता के साथ-साथ निर्माता और भी लेखक भी हैं। वो मुख्य रूप से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। साल 2011 की फिल्म क्रिकेट, गर्ल्स एंड बीयर से उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एंथोलॉजी फिल्म, चंदामामा कथालु (2014) में अभिनय किया था। फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्ण वृंदा विहारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन किया है।

नागा शौर्य एक भव्य समारोह में बेंगलुरु की उद्यमी अनुषा शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। खूबसूरत समारोह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Naga Shourya Wedding

टॉलीवुड अभिनेता नागा शौर्य आज सुबह हिंदू परंपरा के अनुसार बेंगलुरु की इंटीरियर डिजाइनर अनुषा शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अभिनेता ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सुबह 11:25 बजे बेंगलुरु के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में अनुषा शेट्टी से शादी की है। भव्य शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। टॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैन्स नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी का जश्न कल मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ और उसके बाद रात में एक शानदार पार्टी आयोजित की गई है।

BEGLOBAL

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेता को ‘कृष्ण वृंदा विहारी’ में दिखा गया था। फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। पिछले हफ्ते शौर्य के सबसे महंगे प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया था। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर एसएस अरुणाचलम कर रहे हैं। वहीं फिल्म को वैष्णवी फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये अभिनेता की 24वीं फिल्म है। इस फिल्म के अलावा भी नागा के पास तीन और फिल्में हैं।

ये भी पढ़े साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने निधन के तीसरे दिन अपने दिवंगत पिता की प्रार्थना की

ये भी पढ़े इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड लॉन्च’ की तैयारी कर रहें हैं मेकर्स

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL