31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदांता से दिल्ली लाया जा रहा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर, कल सैफई में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीमारी के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही देशभर में नेताजी के निधन पर शोक का माहौल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त की है।

ममता बनर्जी ने उनके निधन को राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, उनके निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। ममता बनर्जी ने उनके निधन को देश और हमारी राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

BEGLOBAL

सोनिया गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी के शोक संदेश में लिखा है- समाजवादी विचारों की एक मुख्य आवाज आज मौन हो गई।

राहुल गांधी ने बताया सच्चा योद्धा-

राहुल गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सच्चा योद्धा कहा है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 मेदांता अस्पताल के लिए गृह मंत्री अमित शाह-

नेता जी के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल के लिए निकल गए हैं।

कब लाया जाएगा नेता जी का पार्थिव शरीर –

मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर करीब 1 बजे के बाद निकलेगा। शव को पहले दिल्ली लाया जाएगा जहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। दिल्ली में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

यूपी में तीन दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा-

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। योगी जी ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव जी के निधन को अत्यंत दुखदायी बताया है।

ये भी पढ़े कॉलेज की वो घटना जिसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्रांतिकारी बनने का रास्ता दिखा दिया।

ये भी पढ़े –नहीं रहे “नेता जी” शोक में डूबा देश, प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं ने कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL