35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोज बाजपेयी के मानहानि केस ने बढ़ाई KRK की मुश्किलें, जानिए क्या है पूरा माजरा ?

वो कहते हैं ना कि इंसान को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए वर्ना उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसा ही कुछ कमाल खान उर्फ KRK के साथ हो गया है। दरअसल कुछ साल पहले KRK ने बॉलीवुड सुपरस्टार मनोज बाजपेयी पर कुछ विवादित ट्वीट किया था।

जिसके बाद मनोज वाजपेयी ने KRK को सबक सिखाने की ठानी और उन्होंने इस मामले पर KRK पर इंदौर की अदालत में मानहानि का केस ठोक दिया। हालांकि KRK इसे हल्के में ले रहे थे इस दौरान KRK ने केस को मुंबई लेजाने के लिए अपील भी की लेकिन कोर्ट ने इस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। हालांकि अब शायद KRK को समझ में आ गया होगा कि हर किसी के काम में टांग अड़ाना कितना परेशानीपूर्ण हो सकता है।

क्या है पूरा मामला ?

ये तो हो गई केस की बात आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर मामला बढ़ा कैसे। तो कुछ सालों पहले KRK ने कहा था कि एक्टर मनोज बाजपेयी ड्रग्स लेते है और वह बहुत बड़े नसेड़ी भी है। इसके बाद मनोज बाजपेयी को KRK का ये बयान कुछ पसंद नहीं आया और उन्होंने सुबह ही KRK के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज करा दिया।

इसके बाद अपना दिमाग चलाते हुए KRK ने केस को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए कोर्ट में अपील दर्ज की। जिसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि जब शिकायत करने वाले को इंदौर आने में परेशानी नहीं है। तो फिर केआरके को क्या परेशानी है। इस अपील के खारिज होने से केआरके काफी परेशानी में हैं और आने वाले दिनों में इससे उनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पर किया KRK ने दावा, कहा 10 करोड़ भी क्रॉस नहीं करने दूंगा ?

ट्वीट में क्या लिखा था ?

बताते चलें कि काफी समय पहले अपनी टांग अड़ाने की आदत से मजबूर केआरके ने मनोज बाजपेयी के लिए भी विवादित बयान दिया। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा था कि उन्होंने मनोज बाजपेयी से बड़ा नसेड़ी और गजेंड़ी आदमी अपने जीवन में नहीं देखा है।

हालांकि ये कुछ नया नहीं था केआरके अक्सर ही सभी पर उंगली उठाते रहते हैं लेकिन शायद उन्हें पता नहीं था मनोज उन्हें कभी माफ नहीं करने वाले। फिर क्या था मनोज बाजपेयी पहुंचे कोर्ट और अपने अपमान के खिलाफ उन्होंने केआरके पर केस ठोक दिया।

ये भी पढ़े ईद मुबारक की पोस्ट पर ट्रोल हुए सिंगर शान, कुछ इस अंदाज में दिया ट्रोलर्स को जवाब ?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL