35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में रिया सेन ने ज्वाइन की कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, तस्वीरें हुई वायरल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हुई हैं। दरअसल गुरुवार को अभिनेत्री रिया सेन ने कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ज्वाइन की है। एक्ट्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्‍ट्र में ज्वाइन किया है। अब सोशल मीडिया पर उनकी राहुल गाधी के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ट्विटर पर वायरल हो रही एक वीडियो में एक्ट्रेस को राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वह राहुल गांधी के साथ स्पीड से मार्च करती दिख रही हैं। इस दौरान वो टॉप और जींस, ब्लैक गॉगल्स में नजर आई हैं। इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट भी शामिल हुई थीं।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह यात्रा के महाराष्ट्र चरण की शुरुआत की थी। इससे पहले ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरी है।

BEGLOBAL
Riya Sen , Rahul Gandhi

कौन हैं रिया सेन-

रिया सेन दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पांच साल की उम्र में की थीं। उन्होंने पहली बार पर्दे पर अपनी मां की बेटी की भूमिका निभाई थी। उनकी पहली कमर्शियल फिल्म ‘स्टाइल’ थी। फिल्म 2001 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित की गई थी। इसके बाद वो 1998 में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी’ में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

शिंदे गुट के सांसद ने यात्रा को रोकने की ड‍िमांड की

स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने आलोचना की है। ठाकरे के स्मृतिदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद निंदनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि मेरी इन दोनो से मांग है कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में रोका जाए। सावरकर के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके बाद “राहूल गांधी को चप्पल मारो आंदोलन” शुरू किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब ने शव के 35 टुकड़े करने के बाद जलाया था श्रद्धा का चेहरा, घर में काम करने वाले प्लंबर…

ये भी पढ़े G20 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से की मुलाकात, ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों के लिए 3000 वीजा को दी हरी झंडी

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL