35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG सिलेंडर हुआ महंगा जाने नयी कीमत – महंगाई का एक और झटका

नई दिल्ली: देश में लगतार बढ़ती महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू चीजों में लगातार रेट बढ़ते ही जा रहें है।सरकारी तेल कंपनियों ने फिर एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की है। एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें सामने आई है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए बढ़ाएं गए है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 859.50 रुपए का हो गया है। वहीं इससे पहले 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की भी बढ़ोतरी की गई थी।

lpg gas

आपको बता दें कि दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 859.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 163.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। वहीं इससे पहले 4 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया फिर 15 फरवरी को कीमत 769 रुपए और 25 फरवरी को दाम बढ़ाकर 794 रुपए कर दिए गए थे।

वहीं इसके बाद 1 मार्च को सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 819 रुपए कर दिया गए थे। अप्रैल में 10 रुपए की कटौती की गई। इसके बाद 1 जुलाई को दाम 834.50 रुपए कर दिए गए थे और अब इसमें 25 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

BEGLOBAL
rates lpg

पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी होकर 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 859.5 रुपए है।

1 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे
इस महीने की शुरुआत में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL