35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे ऋचा चड्ढा और अली फजल, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

मिर्जापुर के गुड्डू भईया उर्फ अली फजल और फुकरे की भोली पंजाबन उर्फ ऋचा चड्ढा क्या सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। यह सवाल चारों तरफ आग की तरह फैला हुआ है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है। इसे आज हम जानने की कोशिश करेंगे।

कब होगी दोनों की शादी ?

आखिर कब दोनों शादी करेंगे इसकी जानकारी तो अभी किसी के पास नहीं है लेकिन अगर पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो दोनों साल 2022 के सितंबर यानी की आज से एक महीने बाद शादी कर सकते है।

ऐसा माना जा रहा है कि अली और ऋचा मुंबई और दिल्ली यानी कि दोनों जगह पर अपनी शादी का रिसेप्शन रख सकते है। लेकिन अभी यह केवल कयास ही लगाए जा रहे है। इसकी पुष्टी दोनों में से किसी की भी तरफ से नहीं की गई है।

BEGLOBAL

ऋचा चड्ढा का शादी पर क्या कहना ?

अपनी शादी को लेकर ऋचा ने भी एक खुलासा किया था। दरअसल मैशेबल इंडिया में इंटरव्यू के दौरान जब ऋचा से यह पूछा गया कि वह कब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। तो इसपर उन्होंने कहा कि हम तो आज ही शादी कर लें।

लेकिन कोरोना हमारा पीछा ही नहीं छोड़ रहा। जब भी हम यह शादी का विचार करते है तो यह एक नया रूप लेकर सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि हमने शादी की तैयारी तो साल 2020 में ही कर ली थी।

परंतु उस वक्त लॉकडाउन लग गया और फिर पूरे देश में तबाही मचने लगी। इसके बाद हमने 2021 की फरवरी में जब फिर से शादी का विचार किया तो फिर कोरोना की दूसरी लहर सामने आ गई। इसके बाद हमने कोरोना के ठीक होने तक शादी का विचार ना करने का फैसला लिया।

आखिर कब हुआ था अली और ऋचा के बीच प्यार ?

अगर दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों को प्यार हुआ और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
फिर साल 2019 में अली ने ऋचा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। हालांकि अब फैंस यही चाहते है कि उनके फेवरेट कपल एक हो जाए और दोनों शादी के बंधन में जल्द बंध जाए।

ये भी पढ़े – दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक ने किया खुलासा, सलमान खान संग इस फिल्म में आएंगे नजर ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL