35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यहां जानें बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में जिन्होनें कई साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया था।

लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक आम बात है। शादी से पहले लिव इन में रहने से एक दूसरे के लिए जान पहचान बढ़ जाती है। एक दूसरे का साथ समझ में आने लगता है। एक दूसरे की कमी और अच्छाईयों का पता लगने लगता है। कई ऐसे सेलेब्स हैं जो लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, एक दूसरे को समझते हैं। कुछ लोग जिंदगी साथ निभा लेते हैं तो कोई बदलते वक्त और हालात के साथ अलग हो जाता है। लिव इन रिलेशनशिप के जरिए पार्टनर को अच्छी तरह जान पहचान हो जाती है। लेकिन एक साथ कई साल बिताने के बाद भी कई रिश्ते किसी मुकाम पर नहीं पहुंचते। यहां जानें ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स के बारे में जो लिव इन रिलेशनशिप में रहकर बाद में अलग हो गए।

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम

2000 के दशक के सबसे चर्चित बॉलीवुड कपल्स बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी। इनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बातें करते थे और दोनों ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि वह लिव इन रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा था कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। करीब 9 साल एक साथ रहने के बाद बिपाशा और जॉन अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद दोनों ने मीडिया के सामने एक -दूसरे के बारे में कई अपमानजनक बातें भी कही थीं। उनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था।

BEGLOBAL

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कैटरीना कैफ अब विक्की कौशल के साथ हैं। लेकिन पहले उनका नाम रणबीर कपूर के साथ भी चला था। दोनों की मुलाकात फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इस फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लग गए और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने लगे। दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोची और रिलेशनशिप में रहना शुरु कर दिया था। सभी को लगा था कि यह दोनों कपल जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के रिश्ते ने सभी को हैरान कर दिया था। कंगना आदित्य पंचोली के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। जब यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब आदित्य शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। लेकिन आदित्य पंचोल के गुस्सैल स्वभाव के चलते आखिरकार कंगना ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

जी टीवी के सबसे चर्चित शो पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे और सुशात सिंह राजपूत की मुलाकात हुई। दोनों का रिश्ता काफी लंबे वक्त तक चला। इस शो के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अंकिता और सुशांत टेलीविजन की दुनिया के सबसे क्यूट कपल्स में से एक थे। करीब 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन एक साथ रहने के बाद उनके बीच में कई चीजें बदली और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। हालांकि, अब हमारे बीच सुशांत सिंह नहीं हैं और वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचा ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL