35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यहां जानें भारत में उन जगहों के बारे में जहा सबसे ज्यादा बर्फ गिरती है

बर्फबारी देखने का मन किसका नहीं करता ? सर्दी का मौसम आते ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खूब बर्फबारी होती है। लोग बर्फबारी की खूबसूरती देखने दूर-दूर से जाते हैं। अगर भारत की बात करें तो बर्फबारी में हमारे देश की खूबसूरती किसी देश से कम नहीं। खासतौर से दक्षिण भारत की तो बात ही अलग है। भारत में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां हथौड़ी से अंडे-टमाटर तोड़ने पड़ते हैं। वहीं कई जगहों पर तो अगर सुबह पानी गर्म करने के लिए रखो तो रात तक गर्म होता है। यहां रहने वाले लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के दौरान बर्फबारी की तस्वीरें देखकर सबका जानें का दिल करता है। यहां जानें भारत की उन जगहों के बारे में जहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। ये जगहें किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं।

लेह, लद्दाख

लद्दाख सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है, लेकिन लद्दाख का लेह सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां अक्टूबर से अप्रैल तक बर्फ देखने को मिलती है।

BEGLOBAL

गुलमर्ग, कश्मीर

गुलमर्ग को किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं माना जा सकता है। ये जगह स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगी। गुलमर्ग को भारत का स्की डेस्टिनेशन भी कहा जाता है।

मनाली, हिमाचल

बर्फबारी का असली मज़ा मनाली में देखनो को मिलता है। मनाली शहर सर्दियों में बर्फबारी से ढक जाता है और यहां पर आस-पास घूमने की कई जगहें हैं।

औली, उत्तराखंड

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप औली की यात्रा सर्दियों में भी कर सकते हैं। गुलमर्ग के बाद भारत में कोई ऐसी डेस्टिनेशन है जहां पर आप स्नो स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं तो वो ऑली ही है। ऑली में आपको रिजॉर्ट्स से लेकर नॉर्मल होम स्टे तक मिल जाएंगे।

मसूरी, उत्तराखंड

हिमालय के बीचों बीच मौजूद मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। मसूरी में घूमने के लिए काफी कुछ है और यहां पर केम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन, माल रोड से लेकर आस-पास के इलाकों तक काफी कुछ है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

ये जगह लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। तवांग में हमेशा ही सर्दी रहती है और हमेशा यहां का तापमान ठंडा रहता है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ट्रेकिंग आदि के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट साबित हो सकती है।

इनके अलावा, चोपटा उत्तराखंड,लाचुंग सिक्किम, करगिल की तरह भारत में और भी बहुत से इलाके हैं, जो अपनी बर्फबारी के लिए फेमस है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL