31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यहां जानें कुछ ऐसे शाही लोगों के बारे में जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपनी शाही सत्ता को छोड़ दिया

जापान की राजकुमारी माको ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने शाही दर्जे को ठुकरा दिया है। साल 2017 में सगाई की घोषणा के बाद जापान की राजकुमारी माको ने एक आम नागरिक कोमुरु से 26 अक्टूबर को शादी कर ली। दोनों की मुलाकात यूनिवर्सिटी हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करने का मन मना लिया था। उन्होने ये फैसला किया कि एक आम व्यक्ति से शादी करने के बाद वो एक आम जनता में शामिल हो जाएंगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी शाही ने अपने दर्जे को ठुकराया हो। यहां जानें उन लोगों के बारे में।

राजकुमारी सयाको
राजकुमारी माको से पहले उनकी ही चाची, राजकुमारी सयाको को भी शाही घराना छोड़ने के लिए कहा गया था क्योंकि उन्होंने भी एक आम नागरिक से शादी कर ली थी।

किंग एडवर्ड VIII
महारानी एलिजाबेथ को कौन नहीं जानता। महारानी एलिजाबेथ के चाचा किंग एडवर्ड VIII ने भी अपने प्यार को पाने के लिए अपना पद त्याग दिया था। आपको बता दें कि उन्होंने पत्नी वालिस सिम्पसंस से शादी करने के लिए लंदन की सत्ता को छोड़ दिया था।

BEGLOBAL

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने अपनी शादी की शुरुआत में उन्होंने अपने शाही खिताब को त्याग दिया और ब्रिटिश शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के रूप में अपनी भूमिकाओं को छोड़ दिया था। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। वह ब्रिटिश शाही परिवार में शादी करने वाली अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की पहली कॉमनर बन गईं थीं। प्यार के लिए इस जोड़े ने ब्रिटेन छोड़ दिया था और ये अमेरिका में बस गए थे।

किंग कैरल
केरल कैरल द्वितीय को दो बार अपनी सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। एक बार उन्हें साल 1925 में फ्रांसीसी महिला के साथ रिलेशन में देखा गया था। उस दौरान उन्हें अपनी सत्ता छोड़नी पड़ी। दूसरी बार उन्हें राजनीतिक कारणों से अपनी सत्ता छोड़नी पड़ी थी। जब उन्हें 1940 में निर्वासन के लिए मजबूर किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने पत्नी मैग्डा लुपेस्कु से शादी भी कर ली थी। .

ऑरेंज के राजकुमार फ्रिसो
डच शाही ने 2004 में डच संसद के आधिकारिक आशीर्वाद के बिना Mable Wisse Smit से शादी की थी। जिसके बाद उन्हें सत्ता के को त्यागना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL