35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगाना चाहते हो सोई किस्मत तो, शनिवार को दीपक जलाते वक्त डाल दें एक लौंग, शनिदेव होते हैं प्रसन्न!

नई दिल्ली: आप में से बहुत से लोग शनिवार के दिन शनिदेव के लिए सरसों का दीपक जलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पूजा करते व्यक्त दीपक जलाने का बहुत महत्व माना गया है। लेकिन अगर आप उस दीपक में लौंग डाल दें तो आपकी किस्मत बदल सकती है। माना जाता है कि शनिवार की शाम को यदि आप सरसों के तेल में नियमित रूप से दीपक जलाते हैं तो ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

वहीं अगर आप दीपक में एक लौंग डाल देंगे को धन आपकी ओर आकर्षित होने लगेगा। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर निरंतर आप ऐसा करते हैं तो आपको पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • अधिकतर लोग पूजा और अनुष्ठान के दौरान कपूर जलाते है, लेकिन अगर आप अपने घर में हर रोज कपूर जलाते हैं तो इससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। घर में पॉजिटिविटी आती है, लेकिन कपूर शुद्ध होना चाहिए। इससे कीड़े मकोड़े भी घर में नहीं आते हैं।

हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है, इसलिए नियमित रूप से दान करें।

  • पक्षियों को दाना डालना भी बहुत शुभ होता है, अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो करियर और जीवन में तरक्की मिलती है।
  • अगर रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध की छींटे डाल दें और फिर रोटी बनाएं तो घर धन-धान्य से भरा रहता है।
  • पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना बेहद शुभ होता है।

ये भी पढ़े – अगर लाना चाहते है घर में बरकत, तो आज ही कर लें यह खास उपाय, अवश्य मिलेंगे लाभ ?

BEGLOBAL
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL