20.1 C
Delhi
शनिवार, फ़रवरी 22, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी ट्रेलर: इंडियाना जोन्स की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

हैरिसन फोर्ड की फिल्म सीरीज इंडियाना जोन्स के आप भी फैंस है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल पांचवीं फिल्म “इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। हैरिसन फोर्ड फिर से एक प्रमुख पुरातत्वविद् की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर हैरिसन फोर्ड के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट है।
अभिनेता 80 साल की उम्र में अपने चर्चित किरदार में वापसी कर रहे हैं।

Indiana Jones

ये भी पढ़े RRR: “न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल” में एसएस राजामौली ने जीता “बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड”

वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने आज शुक्रवार को लुकास फिल्म की ‘इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म का धांसू पोस्टर भी लॉन्च किया गया है। ये फिल्म ‘इंडियाना जोन्स’ फ्रैंचाइजी की 5वीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स मैंगोल्ड ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल 30 जून रिलीज होगी। फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हैरीसन फोर्ड ने 80 साल की उम्र में हॉलीवुड की दुनिया में जबरदस्त धमाका किया है। उन्हें इस अंदाज में देखना काफी रोमांचक होगा।

हैरिसन फोर्ड को इससे पहले, इंडियाना जोन्स के रूप में 1981 की रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क, 1984 की इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम, 1989 की इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड, 2008 की इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल में देखा गया था।

BEGLOBAL

आपको बता दें कि इन सभी फिल्मों का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था। वहीं इस फिल्म को जेम्स मैंगोल्ड निर्देशित कर रहे हैं। वो ब्लॉकबस्टर्स फिल्म लोगन और फोर्ड वर्सेज फेरारी के लिए जाने जाते हैं। इस बार, हैरिसन फोर्ड, एंटोनियो बैंडेरस, फोबे वालर-ब्रिज, जॉन राइस-डेविस, थॉमस क्रेशमैन, शॉनेट रेनी विल्सन, टोबी जोन्स, बॉयड होलब्रुक, ओलिवर रिक्टर्स, एथन इसिडोर और मैड्स मिकेलसेन आदि के साथ एक्शन से भरपूर फ्रैंचाइज़ी में लौट रहे हैं।

ये भी पढ़े Samantha की Yashoda ने रिलीज से पहले की शानदार कमाई, जाने…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL