18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साल 2022 में लाल किताब के यह उपाय बदल सकते है आपका जीवन, एक बार जरूर ट्राय करें यह उपाय ?

साल 2021 में हम सभी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन अब कोई नहीं चाहता कि साल 2022 में भी हमें यह दिन देखने पड़े। इसीलिए हर कोई साल 2022 के स्वागत के लिए अपनी-अपनी तैयारियां कर रहा है। ऐसे में हम भी आपके लिए लाल किताब के कुछ उपाय लेकर आए है।

जिन्हें करने से साल 2022 में आपका जीवन बदल सकता है और आपके घर और परिवार पर आने वाली मुसीबतें भी टल सकती है। तो आइए जानते है कौन से है वह उपाय और कैसे रहेंगे आपके लिए मददगार।

Table of Contents

BEGLOBAL

लाल किताब के उपाय

तांबे के लोटे का उपाय

साल 2022 की पहली तारीख से रोजाना सोने से पहले एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसे अपने सिरहाने रख कर सो जाएं। इसके बाद सुबह उठकर उस पानी को कीकर के वृक्ष में या फिर किसी अन्य पेड़ में डाल दें।

लाल किताब के अनुसार अगर आप इस उपाय को कम से कम 43 दिनों तक लगातार करते है तो इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

9 साल की कन्याओं की करें सेवा

साल 2022 की शुरूआत के बाद आने वाले पहले बुधवार को 9 साल की उम्र की कन्याओं की सेवा करें और उन्हें हरे रंग के वस्त्र और हरी चुड़ियों का दान करें। लाल किताब के अनुसार ऐसा करने से आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

आर्थिक स्थिति के लिए उपाय

नए साल में आने वाले 21 शुक्रवारों तक आप खीर बनाए, यह ध्यान में रखें कि खीर बनाते वक्त मिश्री का ही उपयोग किया जाए। इसके बाद इस खीर का माँ लक्ष्मी को भोग लगाए और फिर प्रसाद के रूप में इस खीर को बांट दें।

ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है और जीवन की समस्याएं भी समाप्त होती है।

नारियल का उपाय

साल 2022 की पहली तारीख को एक नारियल को लेकर उसे अपने ऊपर से करीब 21 बार घूमाकर उसे अग्नि में डाल दें। लाल किताब के अनुसार इस उपाय से एक तो परिवार पर आने वाली परेशानियां खत्म हो जाती है और दूसरा शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL