15.1 C
Delhi
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगर आपके मन में भी है गणतंत्र दिवस से जुड़ा कोई सवाल, तो जरूर पढ़े यह खबर ?

अगर आप के मन में भी यह सवाल आता है कि आखिर क्यों गणतंत्र दिवस मनाया जाता है या फिर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या अंतर होता है। तो आज की हमारी यह पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है क्योंकि आज हम गणतंत्र दिवस से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब लेकर आए है।

तो सबसे पहले आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस जनवरी की 26 तारीख को मनाया जाता है और इसे मनाने के लिए पूरे देश में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। तो आइए अब सभी के मन में उठने वाले सवालों के जवाब जान लेते है।

आखिर क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

BEGLOBAL

अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। तो आइए आज आपके इसका जवाब दे ही देते है। तो 26 जनवरी के दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन भारत स्वतंत्र गणराज्य बना था और देश में कानून राज स्थापित हुआ था।

किस दिन मनाया गया था सबसे पहले गणतंत्र दिवस ?

भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 के दिन मनाया गया था और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों से ध्वजारोहण हुआ था। साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी। इसके बाद इसी दिन से भारत में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा।

26 जनवरी 2022 को भारत अपना कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा ?

इस साल यानी 26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और इस बार के गणतंत्र दिवस में अलग यह है कि इस साल का कार्यक्रम 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू किया गया है।

जबकि पहले इसे 24 जनवरी से शुरू किया जाता था। इसके अलावा इस बार अमर जवान ज्योति भी नहीं जली होगी, क्योंकि अब इसका विलय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) में कर दिया गया है।

संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया ?

यह सवाल अधिकतर लोगों के मन में आता है कि संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया। तो हम आपको बता दें कि 26 जनवरी 1930 के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहली बार भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था और इसी दिन भारत ने पहली बार अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था।

इसी को ध्यान में रखते हुए और 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देते हुए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाने लगा।

गणतंत्र दिवस वाले दिन कौन झंडा फहराता है?

जैसा कि हम सभी जानते है कि स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त को दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री झंडा फहराते है और राज्यों में वहां के मुख्यमंत्री लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति को दिया जाता है।

यह समारोह भारत की राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है और गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति भव्य परेड की सलामी लेते हैं और अलग-अलग राज्यों में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का यह सम्मान राज्यों के राज्यपाल को दिया जाता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL