31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेल लगाने के बाद बाल झड़ने से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द नजर आएगा फायदा!

नई दिल्ली: अपने बालों को लेकर डिप्रेशन का शिकार हो रहे लोगों के लिए झड़ते बाल एक बड़ी परेशानी बन गई है। लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बाल बेहद ही ड्राई रहते हैं, जिसके कारण उन्हें खुजली की समस्या हो जाती है। अपनी इस ड्राईनेस को दूर करने के लिए लोग अपने बालों में ऑयलिंग करते हैं। लेकिन ऑयलिंग के बाद भी बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि इसके पीछे कुछ कारण छिपे होते हैं। उन्हीं कारणों पर हमारा आज का लेख है, आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों पर तेल लगाने के बाद लोगों के बाल क्यों झड़ते हैं।

तेल लगाने पर झड़ते हैं बाल

BEGLOBAL

• कुछ लोग गलत तरीके से बालों में तेल लगाते हैं। लोगों को सही तरीका मालूम ही नहीं होता। लोगों को पता होना चाहिए कि सबसे पहले तेल जड़ों में लगाना चाहिए और हल्के हल्के हाथों से मालिश करनी चाहिए। ज्यादा तेज मालिश करने से बाल झड़ सकते हैं। ऐसे में गलत तरीके से तेल लगाने पर बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

• तेल लगाने के बाद अक्सर महिलाएं अपने बालों को कसकर बांध लेती हैं या चोटी बना लेती हैं, जिसके कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसा करने से न केवल जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है बल्कि बाल कमजोर भी होने लगते हैं। इसीलिए बालों में तेल लगाने के बाद चोटी बनाने के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

• कुछ लोग अपने बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगा लेते हैं, जिसके कारण बाल झड़ने की समस्या हो जाती है। बता दे कि ज्यादा तेल लगाने से रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।

• लंबे समय तक बालों में तेल लगा रहने के कारण भी बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। हमारी जड़ें अपना प्राकृतिक ऑयल बनाती हैं। ऐसे में यदि लंबे समय तक बालों में तेल लगाए रखें तो इससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

• अधिक तेज गर्म तेल के इस्तेमाल से भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। ज्यादा तेज गर्म तेल लगाने से रोम में सूजन आ सकती है, जिसके कारण बाल झड़ सकते हैं।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL